पीएम मोदी ने 61 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Spread the love

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 18वें रोजगार मेले के अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 का आरंभ उनके जीवन में नई खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बसंत कल ही आया है, तो आपके जीवन में भी नए बसंत का आगमन हो रहा है। ये समय आपको संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है।

संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि 61 हजार से ज्यादा युवा अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं। आज आपको सरकारी अपॉइंटमेंट लेटर मिले हैं, जो राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लेने का न्योता है। ये लेटर एक वादा हैं, एक विकसित और समृद्ध भारत बनाने की तरफ एक कमिटमेंट हैं। आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है।

हमारी सरकार लगातार युवाओं के लिए नए मौके बनाने की कोशिश कर रही है। भारत सरकार अभी कई ट्रेड और मोबिलिटी एग्रीमेंट कर रही है, जिनसे उम्मीद है कि देश भर के युवाओं के लिए बहुत सारे नए मौके खुलेंगे। आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61 हजार से अधिक नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सभी को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का निमंत्रण पत्र है। यह विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में रोजगार मेला एक संस्था बन गया है। इसके जरिए लाखों युवाओं को सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। आज भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि भारत की युवाशक्ति के लिए देश-दुनिया में नए-नए अवसर बनें। आज भारत सरकार, अनेक देशों से व्यापार और गतिशीलता समझौता कर रही है।

  • Related Posts

    स्टेट हाईवे की बदहाली: कीचड़ में तब्दील हुआ सीपत–बलौदा मार्ग, भारी वाहनों ने बढ़ाई परेशानी

    Spread the love

    Spread the love    Vachannews ग्राउंड रिपोर्ट । सीपत–बलौदा मार्ग।       बिलासपुर/सीपत। सीपत–बलौदा मार्ग की जर्जर हालत ने बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।…

    शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द मोड़ स्थित शराब दुकान परिसर में सोमवार को उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!