भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद, बिना अनुमति चल रहा भट्टा; पुलिस ने दिया नोटिस, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

Spread the love

 

डुमरिया में कोयला माफिया का जाल बेनकाब, बिना दस्तावेज भट्टा संचालन पर पुलिस सख्त; माइनिंग विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

 

 

भटगांव (सूरजपुर)

 

सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरिया में इन दिनों कोयला माफिया और अवैध ईंट भट्टा संचालकों का नेटवर्क तेजी से सक्रिय होता नजर आ रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लाल ईंट निर्माण का कारोबार जहां तेजी पकड़ता है, वहीं डुमरिया में यह कारोबार अब अवैध रूप ले चुका है गांव में कई स्थानों पर बिना किसी वैध अनुमति के ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा है। इन भट्टों में बड़ी मात्रा में चोरी का कोयला खपाया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों की खुली लूट हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रोजाना साइकिल और बाइक के माध्यम से भारी मात्रा में कोयला खदानों से गायब किया जा रहा है, जो सीधे इन अवैध भट्टों तक पहुंच रहा है।

सबसे गंभीर पहलू यह है कि माइनिंग विभाग द्वारा इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

इसी बीच शुक्रवार सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम डुमरिया में अमृत लाल विश्वकर्मा के घर पर भारी मात्रा में अवैध कोयला जमा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर बड़ी मात्रा में कोयला पाया गया, साथ ही ईंट भट्टा संचालन की तैयारी भी स्पष्ट रूप से नजर आई।

इसकी सूचना तत्काल भटगांव थाना प्रभारी मनोज सिंह को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि कोयले से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था और ईंट भट्टा संचालन की भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

मौके पर मौजूद एएसआई नंदलाल सिंह द्वारा संबंधित व्यक्ति अमृत लाल विश्वकर्मा का बयान लिया गया तथा नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ईंट भट्टा संचालन को तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश भी दिए गए हैं।

हालांकि, यह कार्रवाई प्रारंभिक स्तर तक ही सीमित नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक मामला नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में फैले अवैध कारोबार की एक कड़ी है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह अवैध धंधा और भी व्यापक रूप ले सकता है, जिससे पर्यावरण और सरकारी राजस्व दोनों को भारी नुकसान होगा।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और कलेक्टर इस गंभीर मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और माइनिंग विभाग की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हैं या नहीं।

भटगांव थाना प्रभारी मनोज सिंह ने कहा है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले पर अब प्रशासनिक कार्रवाई और जवाबदेही सबसे बड़ा सवाल बनकर खड़ा है।

 

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!