अरपा नदी में दर्दनाक हादसा: एनीकट पार करते समय फिसला पैर, गहरे पानी में डूबे 56 वर्षीय तीज राम कैवंट

Spread the love

 

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम मगरउच्छला स्थित अरपा नदी के एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एनीकट के ऊपर से बह रहे पानी के बीच पैदल गुजरते समय 56 वर्षीय व्यक्ति का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा समाया। हादसे के बाद SDRF टीम और ग्रामीणों ने घंटों नदी में तलाश की, लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिल सकी।

मृतक की पहचान तीज राम कैवंट, पिता स्व. मनराखन कैवंट, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम मगरउच्छला के रूप में हुई है।

भतीजे के घर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घटना 30 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। तीज राम कैवंट अपने छोटे भाई बबलू कैवंट के साथ ग्राम कोनी, थाना मस्तूरी क्षेत्र में अपने भतीजे लक्ष्मण कैवंट के घर फौती उठावनी के संबंध में बातचीत करने गए थे। वहां से दोनों भाई पैदल वापस मगरउच्छला लौट रहे थे।

इसी दौरान दोनों अरपा नदी के एनीकट से होकर गुजर रहे थे। एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। पानी के बीच रास्ता पार करते समय अचानक तीज राम का पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए।

पहले दिन नहीं मिला सुराग, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में तलाश शुरू की। इसके बाद SDRF टीम और ग्रामीणों की मदद से नदी के आसपास लगातार खोजबीन की गई, लेकिन बुधवार को तीज राम का कोई सुराग नहीं मिल सका।

गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने एक बार फिर नदी में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद कुछ समय पश्चात अरपा नदी के पानी से तीज राम कैवंट का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक का माहौल है।

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज हत्याकांड: पुराने विवाद में युवक की हत्या, जंगल में फेंका शव; दो आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love     बिलासपुर । स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के…

    लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: पत्रकारों व एक्टिविस्टों की सुरक्षा को लेकर ABPSS ने बिलासपुर SP को सौंपा ज्ञापन

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर / सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग एवं अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डिजिटल मीडिया एक्टिविस्टों को निशाना बनाए जाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!