Aaj Ka Rashifal 27 October 2026
मेष राशिफल
आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की शांति मिलेगी और लोगों के बीच आपकी अच्छी छवि भी बनेगी। मन में कुछ नया और बड़ा करने की इच्छा जागेगी, वहीं लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने का मौका भी मिलेगा। संतान की संगति और भविष्य पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि आपका सही मार्गदर्शन उसके जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है। आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ सकती है।
वृषभ राशिफल
आज के दिन में खर्च बढ़ने या नींद पूरी न होने की परेशानी रह सकती है। अकेले रहने का मन करेगा। रात में चंद्रदेव आपके लग्न में आकर मन हल्का करेंगे। पेट और गले का ध्यान रखें। शारीरिक-मानसिक थकान से परेशान हो सकते हैं। तेल मसाले वाला खाना कम करें। छोटे-भाई बहन, पड़ोसी या दोस्त से अच्छी बात होगी। छोटी यात्रा से लाभ होगा। पैसा धीरे धीरे आएगा। ऑफिस में सीनियर्स के सामने सोच समझकर बोलें।
मिथुन राशिफल
आज दोस्तों और जान-पहचान वालों से मदद मिलने की उम्मीद रहेगी, क्योंकि चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं। कोई रुका हुआ भुगतान या सहयोग मिल सकता है। आज कोई ईमेल भेजने, फॉर्म भरने या कॉन्ट्रेक्ट भेजने से पहले उसे दो बार देखें। कम्युनिकेशन करने या डॉक्यूमेंट्स भेजने में गलती हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई, प्रेम संबंध या शेयर में किया गया जोखिम आज उलटा पड़ सकता है। परिवार में पैसों की बात खुलकर होगी, बस तीखे शब्द न बोलें। कार्यस्थल में बॉस की अपेक्षाएं आपसे ज्यादा रहेंगी और कल के काम की चिंता आज से ही परेशान कर सकती है।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपका आत्मविश्वास भरा रहेगा। लग्न पर मंगलदेव और गुरुदेव की युति आपको डटकर बात रखने और पुराने रुके काम को आगे बढ़ाने की हिम्मत देगी। दफ्तर या कारोबार में आपकी मेहनत सराही जाएगी और आपको तारीफ मिल सकती है। माता जी से बहस नहीं करें, उनकी बात सुनकर मामले को सुलझाएं। किसी परेशानी होने पर पिता जी या किसी बुजुर्ग की सलाह लें, धीरे-धीरे काम बनेगा।
सिंह राशिफल
आपके लिए आज का दिन भाग्य और बड़ों के आशीर्वाद वाला है। नौवें भाव में चंद्रदेव होने से पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी गुरु से मुलाकात हो सकती है, जो जीवन में आगे बढ़ने में मार्ग-दर्शन कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग से सलाह लेने का मौका मिलेगा। शरीर में थकान का एहसास हो सकता है या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। मन में गुप्त चिंता रहेगी।
कन्या राशिफल
आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके लग्नेश बुधदेव वक्री हैं और दूसरे भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ हैं, इसलिए बोली में कड़वाहट या जुबान से दिया वादा परेशानी बन सकता है। पैसों को खर्च करने में सावधानी रखें। आठवें भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गर्मी-सर्दी से जुखाम-बुखार आ सकता है। जल्दबाजी में दस्तखत न करें। साझेदार या जीवनसाथी को समझने के लिए थोड़ा समय दें। किसी बाहरी व्यक्ति से जुड़कर काम आगे बढ़ेगा और आमदनी का रास्ता खुलेगा।
तुला राशिफल
आपके लिए आज निर्णय लेना थोड़ा कठिन रहेगा। लग्न में सूर्यदेव, वक्री बुधदेव और अस्त शुक्रदेव साथ हैं, इसलिए मन में दो राय चलती रहेंगी। काम बार-बार दोहराना पड़ सकता है। सुबह के अहम काम निपटाने के बाद दोपहर में नया कुछ शुरू न करें। चंद्रदेव सातवें भाव में हैं, जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। आज उनकी बातों में दिमाग नहीं लगाएं।
वृश्चिक राशिफल
आपके लिए मंगलवार खास है, क्योंकि आपके लग्नेश मंगलदेव का अपना दिन है। भाग्य का साथ तो मिल ही रहा है। बड़ों के आशीर्वाद से भी आपके काम बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। छठे भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए पुराने कर्ज, किश्त, मुकदमे या विरोधी के मामले में आपका पलड़ा भारी रहेगा। पर जीत के जोश में कड़वी भाषा का इस्तेमाल न करें। खर्च, यात्रा या इलाज में पैसा जाएगा, इसलिए बजट बनाकर चलें।
धनु राशिफल
आज आपका मन रचनात्मक काम और बच्चों की ओर रहेगा। पांचवें भाव में चंद्रदेव हैं, जो आपको मनोरंजन के लिए टाइम निकालने के लिए प्रेरित करेंगे। आप किसी अच्छी मूवी या सीरियल को देख सकते हैं। पढ़ाई, कला, खेल या बच्चों के साथ बिताया समय सुकून देगा। प्रेम संबंध में भी नरमी आएगी। वाहन चलाने से पहले उसकी जांच कर लें। दोस्तों, नए संपर्कों या पुराने ग्राहकों से कमाई के रास्ते बनेंगे।
मकर राशिफल
आज घर का माहौल सबसे बड़ा सहारा होगा। चौथे भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए माता जी का स्नेह मिलेगा। घर का खाना और परिवार के साथ बैठकर बात करना मन को शांत करेगा। भाई-बहन से संबंध थोड़े ठंडे रहेंगे। परिवार से हर तरह का सहयोग मिलने से करियर पर फोकस करने में आसानी होगी और इसका असर भी दिखेगा। दसवें भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति है। आप सहकर्मियों पर अपनी बात थोपने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, पहले फैक्ट्स को चेक जरूर करें। साझेदारी वाले काम में सिर्फ अपनी बात पर न अड़ें, दूसरों की राय का भी सम्मान करें।
कुंभ राशिफल
आपके लिए आज का दिन हिम्मत और संवाद का है। तीसरे भाव में चंद्रदेव होने से भाई बहन, पड़ोसी और दोस्तों से अच्छी बात होगी, छोटी यात्रा या फोन कॉल से रुका काम बनेगा। परिवार में खर्च को लेकर बहस हो सकती है। लग्न पर राहु अकेले हैं, इसलिए मन में बड़ी बातें, अनजान आकर्षण और जल्दी अमीर बनने के खयाल आएंगे। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। ऐसा लगेगा कि काम बनते-बनते हाथ से निकल रहा है। हालांकि, यदि आप अपने फैसले मजबूती से लेते हैं, तो काम बन सकता है।
मीन राशिफल
आज बातचीत में आपकी चंचलता दिखेगी। कमाई बढ़ाने और पैसों के निवेश से जुड़े मामलों पर फोकस करेंगे। चंद्रदेव दूसरे भाव में हैं, इसलिए परिवार के साथ भोजन करने से सुकून मिलेगा। जुबान की मिठास से आप घर का माहौल अच्छा बनाए रखेंगे। आपके लग्न पर शनिदेव वक्री अकेले हैं, इसलिए शरीर में आलस बना रहेगा। धीरे-धीरे करके काम निपटाएं। आप चीजों पर गहराई से विचार करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।







