परीक्षा संचालन के लिए पीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा का करें पालन : कलेक्टर

Spread the love

 Feb 8, 2025  परीक्षा संचालन के लिए पीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा का करें पालन : कलेक्टर

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फरवरी को आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारी के संबंध में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 6 हजार 346 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के नियुक्त सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने परीक्षा संचालन के लिए निर्धारित प्रोटोकाल एवं सुरक्षा का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यवेक्षकों से कहा कि निर्धारित समय के पहले ही परीक्षा केन्द्र पहुंचे, जिससे दस्तावेजों का मिलान एवं आवश्यक कार्रवाई सही तरीके से हो सके। परीक्षा हॉल में अनुशासन और समय-सीमा का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा संचालन के पहले ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। जिससे परीक्षा दिवस किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। उन्होंने नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र की जांच करने तथा उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को एक दिन पहले परीक्षा केन्द्र का अवलोकन करने तथा वीक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने कहा गया।

  • Related Posts

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    Spread the love

    Spread the love  सूरजपुर के खदान क्षेत्र में कवरेज के दौरान पत्रकारों को बंधक बनाकर की गई मारपीट, कथित खनन माफिया की दबंगई से कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा पर…

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार, विपक्ष पर लगाया बाधा डालने का आरोप

    Spread the love

    Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर     छत्तीसगढ़/रायपुर 18 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!