‘ये डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार’, सपा अध्यक्ष ने महाकुंभ में ट्रैफिक जाम पर उठाए सवाल, कहा- प्रयागराज में लोग हाउस अरेस्ट

Spread the love

Akhilesh Yadav on traffic jam in Mahakumbh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा हैं। महाकुंभ में ट्रैफिक जाम को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। सपा चीफ ने कहा कि धर्म के मामले में इमेज नहीं चमकाना चाहिए। महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या तक की जानकारी नहीं दी जा रही है।


उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। जिसके चलते जिले की सीमाओं के आस पास जहां जाम लगा है। वहीं शहर के भीतर लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा था कि 100 करोड़ लोगों का इंतजाम किया गया है, लेकिन पहले ही स्नान में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।

प्रयागराज के लोग हाउस अरेस्ट- सपा अध्यक्ष

अखिलेश ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। महाकुंभ की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की थी। डबल इंजन की सरकार को दिल्ली (केंद्र) सरकार से भी बजट लेना चाहिए था। कन्नौज सांसद ने कहा कि लोग 3-3 दिन तक गाड़ियों में बैठे हुए हैं। न सिर्फ शहर के बाहर बल्कि अंदर भी प्रयागराज के लोग हाउस अरेस्ट हैं।

अखिलेश बोले- हिंदू-मुस्लिम दोनों श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने सिर्फ इमेज चमकाने की कोशिश की जबकि ये धार्मिक काम है और इसमें इमेज चमकाने जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। समाजवादी के मुखिया ने पूछा कि क्या सरकार ड्रोन से मॉनिटरिंग नहीं करा सकती थी ? वहीं प्रयागराज में स्थानीय लोगों के श्रद्धालुओं की मदद करने पर उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों मदद कर रहे हैं, जिम्मेदारी सीएम और केंद्र सरकार की थी।

  • Related Posts

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    छत्तीसगढ़ में सस्ती शराब का बड़ा फैसला! अब प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी दारू, 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा खेल

    Spread the love

    Spread the love  CG News: छत्तीसगढ़ की शराब बिक्री व्यवस्था में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव करने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से राज्य की सरकारी शराब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!