छग राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने किया युवाओं से संवाद

Spread the love

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला खेल अधिकारी विरूपाक्ष पौराणिक ने जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रहे खेल प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। बैठक के माध्यम से स्कूली छात्रों और युवाओं से नई राज्य युवा नीति बनाने के लिए सुझाव प्राप्त किए गए।

विश्वविजय तोमर ने कहा कि सुकमा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है जिसमें खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। सभी युवाओं में कुछ न कुछ खेल प्रतिभा छिपी हुई है। युवा आयोग के माध्यम से छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। क्रिकेट के साथ साथ अन्य खेलों में भी स्कोप बहुत ज़्यादा है।

लक्ष्य अगर बड़ा है तो छोटी चीजों में उलझना नहीं है। राज्य में नई युवा नीति बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिसके लिए आप सभी के सुझाव की आवश्यकता है। पूरी सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए संकल्पित है। खूब पढ़िये खूब आगे बढ़िये। छत्तीसगढ़ सरकार आप सभी के साथ है। इसके पश्चात वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने भी युवाओं से संवाद किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, विश्वराज सिंह चौहान, दिलीप पेद्दी, संजय सोड़ी, जिला खेल अधिकारी जीआर मंडावी, जिला खेल संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Posts

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

Spread the love  रायपुर/विशेष रिपोर्ट।       रायपुर 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!