दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की  मौत, पुल में गिरी तेज रफ्तार कार

Spread the love

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को सोमती नदी के पुल से एक कार के नीचे गिरने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। कार सवार युवक नरसिंहपुर के दूल्हा देव मंदिर से लौट रहे थे और युवकों के साथ कार में एक बकरा भी मिला था जिसे युवक मंदिर में चढ़ाने के बाद काटने और खाने के लिए अपने साथ लेकर जा रहे थे।

दुल्हा देव मंदिर गए थे सभी दोस्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी किसी मन्नत को लेकर दुल्हा देव मंदिर गए थे जहां उन्होंने बकरे का कान काटकर बलि दी और फिर उसे अपने साथ वापिस गांव लेके जा रहे थे। कार सवार युवक शराब के नशे में भी थे और यही शराब का नशा और तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे युवकों को हथौड़ा और सब्बल से कार की बॉडी काटकर निकालना पड़ा था। हादसे के बाद पुलिस भी इस बात की तफ्तीश में लगी थी आखिर युवक अपने साथ बकरे को लेकर कहां जा रहे थे।

दो लोगों का इलाज जारी बता दें कि, गुरुवार को चरगवां जबलपुर रोड पर सोमती नदी के पुल से एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नीचे गिरी थी जिसमें सवार किशन पटेल, महेंद्र पटेल, सागर पटेल और राजेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जितेन्द्र पटेल और मनोज पटेल गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

Related Posts

“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

Spread the love

Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!