महिला का जबरन अश्लील वीडियो बनाया: 3 नाबालिग समेत 8 हिरासत में, 1 फरार

Spread the love

बिलाईगढ़ । भटगांव थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जबरन अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया गया और उसका वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार है।

हिरासत में लिए गए आरोपियों में तीन अपचारी बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और जबरन अश्लील वीडियो बनाने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!