बागेश्वर धाम में बनेगा 200 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल, पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन

Spread the love

मरीजों को मिलेगा निशुल्क इलाज, बागेश्वर धाम ट्रस्ट उठाएगा पूरा खर्च

छतरपुर (Bageshwar Dham)। छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 25 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 200 करोड़ रुपये होगी। इस अस्पताल का भूमिपूजन 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बागेश्वर धाम में किया जाएगा।

निशुल्क इलाज और सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस कैंसर अस्पताल में मरीजों का पूरी तरह निशुल्क इलाज किया जाएगा। रहने, खाने और दवाओं की सुविधा भी निशुल्क मिलेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट का खर्च बागेश्वर धाम ट्रस्ट उठाएगा।

दान से बनेगा कैंसर अस्पताल, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी देंगे सेवाएं

अस्पताल के निर्माण और संचालन के लिए कथाओं में आने वाली दान-दक्षिणा और चढ़ावे का उपयोग किया जाएगा। अस्पताल का डिजिटल डिजाइन तैयार कर लिया गया है और इसे “बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट” नाम दिया गया है।

अस्पताल में देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। जर्मनी के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एंजेल और उनकी टीम पहले से ही एक साल से बागेश्वर धाम में रहकर सेवा दे रही है। अस्पताल का निर्माण चार चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद मेदांता और बिड़ला जैसे बड़े हेल्थकेयर ग्रुपों से अनुबंध किए जाने की योजना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 फरवरी को आएंगी बागेश्वर धाम

बागेश्वर धाम में 24 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 251 कन्याओं का विवाह होगा। इनमें से 108 कन्याएं आदिवासी परिवारों से हैं। इस आयोजन में आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 फरवरी को बागेश्वर धाम आएंगी।

विवाह सम्मेलन के लिए नौ राज्यों से एक हजार से अधिक आवेदन आए थे। बागेश्वर धाम की 60 सदस्यीय टीम ने सर्वे के बाद 251 बेटियों का चयन किया। इनमें से 4 दिव्यांग, 54 अनाथ और 94 पितृहीन कन्याएं शामिल हैं।

24 फरवरी को द ग्रेट खली की रेसलिंग फाइट

बागेश्वर धाम में 24 फरवरी को मशहूर रेसलर “द ग्रेट खली” रेसलिंग मुकाबला करेंगे। यह फाइट CWE (कंटिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट) के तर्ज पर होगी। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कुश्ती और रेसलिंग के प्रति प्रेरित करना है।

बागेश्वर धाम के इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की उपस्थिति इसे विशेष बना रही है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!