विधायक ने गीदम मेले के लिए पानी टैंकर एवं युवाओं को खेल सामग्री प्रदान किया

Spread the love

दंतेवाड़ा । विधायक चैतराम अटामी गीदम जनपद पंचायत क्षेत्र के गुमलनार, मुस्तलनार, छोटे करका, बड़े करका, कासोली-1,कासोली-2, कोरलापाल, घोटपाल, पुरनतराई एवं जोडातराई के भ्रमण पर पहुंचकर विधायक ने आज शनिवार को ग्रामीणों से मुलाकात कर विकास कार्यो के संबंध में चर्चा कर ग्राम पंचायतों के कार्यों को जल्द पूरा करवाने हेतु निर्देशित किया।

विधायक चैतराम अटामी इस दौरान युवाओं से भी रूबरू हुए एवं उन्हें क्रिकेट किट, फूटबाल, वॉलीबाल एवं बैडमिंटन किट भेंट किया। तत्पश्चात विधायक चैतराम अटामी ने प्रति वर्ष की भांति आयोजित परंपरागत गीदम मेले के लिये गणमान्य जनों के साथ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुचकर पूजा अर्चना कर सुख एवं समृद्धि की कामना की व गीदम मेले के लिए देवी को आमंत्रित किया।

विधायक चैतराम अटामी ने भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में विधायक निधि मद से प्रदत्त टैंकर की पूजा अर्चना कर समिति के सदस्यों को सौंपा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व ग्रामीण समर्थक मौजूद रहे।

Related Posts

सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश लेकर बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का होगा अभिनंदन

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर। कोरिया विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर। सामाजिक एकता, सम्मान, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रवि…

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!