श्रीनगर पहलगाव आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के चिरमिरी वार्ड पार्षद ने ऐसे बचाई जान, बताई आंखों देखी

Spread the love

22 अप्रैल मंगलवार को श्रीनगर के पहलगाव में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ (CG News) के चिरमिरी की वार्ड पार्षद पूर्वा स्थापक बाल बाल बची हैं।

यहां पर वे अपने पति, बच्चों और दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। आतंकी हमले के दौरान उन्होंने लॉज में छिपकर जान बचाई। अब सभी सुरक्षित श्रीनगर पहुंच गए हैं।

पहलगाम घूमने गया था चिरमिरी का ग्रुप
छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से शिवांश जैन अपने तीन दोस्तों – कुलदीप स्थापक, अरविंद अग्रवाल और हैप्पी बधावान के साथ परिवार सहित जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घूमने गए थे।

भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक भी थीं परिवार के साथ
कुलदीप स्थापक की पत्नी और वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक भी इस ग्रुप में शामिल थीं। वे अपने पति और बच्चों के साथ पहलगाम में ही मौजूद थीं।

गोलियों की आवाज़ सुनते ही सभी लॉज में भागे
हमले के समय सभी लोग पास के एक लॉज में रुके हुए थे। जैसे ही गोलियों की आवाज़ आई, सभी लोग डर के मारे लॉज की ओर भागे और वहां छिपकर अपनी जान बचाई।

फोन पर मिली जानकारी, सभी सुरक्षित
शिवांश की मां ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। बाद में फोन पर बात होने पर ये पुष्टि हुई कि सभी लोग सुरक्षित हैं और अब श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

सुरक्षा कारणों से अलग-अलग होटल में किया गया शिफ्ट
सुरक्षा एजेंसियों ने पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग होटल में शिफ्ट किया, ताकि सभी को सुरक्षित रखा जा सके। फिलहाल सभी परिवारजन श्रीनगर में सुरक्षित हैं।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!