गन्ने का रस या नारियल पानी : कौन देता है शरीर को ज्यादा ताकत

Spread the love

गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग मूड को बना देता है. बाजार में इसके लिए ढेर सारे ऑप्शन मौजूद होते हैं लेकिन दो चीजें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. पहला गन्ने का जूस और दूसरा नारियल पानी.

कहीं सड़क किनारे गन्ने के ठेले पर लंबी लाइन लगी होती है, तो कहीं लोग नारियल वाले से ठंडा-मीठा पानी निकलवा रहे होते हैं. दोनों ही ड्रिंक्स एकदम नेचुरल, ताजगी से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटाफट एनर्जी देने में इनमें से कौन सा ड्रिंक ज्यादा दमदार है. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं.

गन्ने का जूस बहुत ही रिच और गाढ़ा होता है. इसमें नेचुरल शुगर यानी सुक्रोज भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर को झटपट एनर्जी देती है. अगर आप बहुत थके हुए हैं या फिर ब्लड शुगर (Blood Suger) लो हो गया है, तो एक ग्लास गन्ने का जूस आपकी बॉडी को फौरन रिचार्ज कर सकता है. गन्ने के रस में कैलोरीज और शुगर, पोटैशियम, आयरन और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होती हैं.

गन्ने के रस के फायदे : तुरंत एनर्जी बूस्टर पाचन तंत्र के लिए अच्छा डिहाइड्रेशन से बचाता है स्किन को ग्लोइंग बनाता है

नारियल पानी यानी कच्चे नारियल का ठंडा रस. ये काफी हल्का और मिनरल्स से भरपूर होता है. अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है या बॉडी डिहाइड्रेट हो रही है, तो नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो बॉडी को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं. कोकोनट वॉटर में कम कैलोरी, कम शुगर होता है और इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम भरपूर होते हैं.

नारियल पानी के फायदे : बॉडी को जल्दी हाइड्रेट करता है पेट के लिए हल्का हार्ट और किडनी के लिए फायदेमंद वेट लॉस में मददगार

तुरंत और ज्यादा एनर्जी देने में गन्ने का जूस ज्यादा अच्छा है. इसमें नेचुरल शुगर ज्यादा होता है, जो शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देने का काम करता है. इसलिए जब आपको बहुत ज्यादा थकान हो या इंस्टेंट बूस्ट चाहिए, तो गन्ने का जूस बेस्ट रहेगा. लेकिन अगर आपको हल्का ड्रिंक चाहिए जो बॉडी को फ्रेश और हाइड्रेट भी करे, तो नारियल पानी परफेक्ट होगा.

Related Posts

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!