बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने कार्यभार ग्रहण किया

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बिलासपुर संभाग के नये कमिश्नर सुनील जैन ने विगत दिवस काम-काज संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त कावरे लगभग 8 महीने तक रायपुर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में बिलासपुर के संभागायुक्त का काम संभाल रहे थे।

नये कमिश्नर सुनील जैन वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक थे। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे को बिदाई एवं नये कमिश्नर सुनील जैन का स्वागत किया गया।

आयुक्त जैन ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता पूर्ण तरीके से पहुंचाने में टीम भावना के साथ काम करने की सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सकारात्मक मानसिकता और ईमानदारी के साथ जरूरतमंद लोगों के हित में काम करें। अपने मातहत कर्मचारियों के काम-काज पर नियंत्रण रखकर नियमित समीक्षा करते रहें।

आयुक्त जैन ने कहा कि विभागों और कर्मचारियों की वाजिब समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। निवर्तमान संभागायुक्त कावरे ने विगत 8 माह में यहां की उपलब्धियों एवं कार्यानुभव को साझा किया। अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से महादेव कावरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, सीसीफ प्रभात मिश्रा सहित सभाग स्तरीय अधिकारियों ने भी संभागायुक्त महादेव कावरे के साथ गुजारे गये क्षणों को याद कर इसे अविस्मरीणय बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर स्मृति तिवारी ने किया। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय के साथ ही संभाग स्तरीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts

सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश लेकर बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का होगा अभिनंदन

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर। कोरिया विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर। सामाजिक एकता, सम्मान, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रवि…

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!