गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से सीधा सवाल किया

Spread the love

रायपुर । नक्सली आपरेशन को लेकर तेलंगाना में कुछ संगठनों ने शांति वार्ता की पहल की है, इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आखिर यह लोग होते कौन है? कौन है ये लोग, दाल में जरूर कुछ काला है। नक्सली बताएं उनकी तरफ से कौन बात करेंगे

बस्तर में कई बड़ी घटनाएं हुई तब कहां थे? कई बड़े हमले के बाद वार्ता के लिए क्यों नहीं आए? कई ग्रामीण और कई नेता मारे तब क्यों नहीं आए? जाहिर है कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से सीधा सवाल किया है कि नक्सलियों की तरफ से चर्चा के लिए कौन आएगा पहले यह बताएं

आपको बता दें कि कर्रेगुटा पहाड़ी पर 8 दिनों से नक्सल करवाई जारी है। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि आज तेलंगाना वाले फंस रहे हैं तो पीड़ा हो रही है, छत्तीसगढ़ के आदिवासी मारे गए तो पीड़ा नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में नक्सल मुठभेड़ में 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं।

दरअसल, बहुत पहले से कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली यहीं के आदिवासी हैं, जो सामने आते हैं और इनको कंट्रोल करने वाले तेलंगाना आंध्र प्रदेश के हैं। जब पुलिस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नक्सली मारे जाते थे तब कोई पीड़ा नहीं होती थी लेकिन आज हो रही कार्रवाई में उनके सभी बड़े लीडर्स फंसे हुए हैं और अपनी जान बचाने के लिए अब शांति वार्ता की बात कह रहे हैं।

पाकिस्तानी हिंदुओं को बड़ी राहत
इधर छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को बड़ी राहत मिली है। इस मामले को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अल्पसंख्यक/पीड़ित अभी रह सकते हैं, ये लोग CAA के तहत नागरिकता भी ले सकेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए दिशा निर्देश दिए हैं।

बता दें कि भारत ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है, जिसके बाद से ही पाकिस्तानी हिंदुओं के सामने भी दुविधा की स्थिति थी। बीते दिनों कुछ पाकिस्तानी हिंदुओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी, और उन्हे राहत देने की मांग रखी थी। जिसपर विजय शर्मा ने कहा था कि वे केंद्र से दिशा निर्देश लेकर आगे की कार्यवाही करेंगे।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!