ओवर स्पीड ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

Spread the love

सारंगढ़। जिले के बरमकेला के मुख्य चौराहे के समीप राईसमिल के पास दर्दनाक सडक़ ओवर स्पीड ट्रक की चपेट में आने से करनपाली निवासी युवक की मौत से हो गई जिससे शहरवासी आक्रोशित और भयभीत हैँ। गुस्साये नगरवासियों ने सुभाष चौक पर चक्काजाम कर अपनी नाराजगी दर्ज करायी है।

शासन प्रशासन को ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की जरूरत, बरमकेला में बायपास रोड की मांग है की गई। पुलिस मौका स्थल पर तत्काल पहुंच गई। त्वरित कार्रवाई कर मर्ग कायमी में जुट गयी है। सडक़ पर स्थित शराब भट्टी अनहोनी घटना को निमंत्रण दे रहा है।

बरमकेला से सरिया रोड जहाँ शराबी है वहां सभ्य महिलाए राह गुजरने से भी डरने लगी हैं। सडक़ किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और शराब के नशे मे तेज़ वाहन चलाते मदिरा प्रेमी खुद के साथ निर्दोषों के जान ले यमराज साबित हो रहे हैँ। जिस पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेनी चाहिए अन्यथा बरमकेला मे ऐसी घटना आये दिन घटित होने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।

Related Posts

सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश लेकर बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का होगा अभिनंदन

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर। कोरिया विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर। सामाजिक एकता, सम्मान, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रवि…

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!