ब्राह्मण समाज की रैली में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी, गुरु चिन्मयानंद जी की उपस्थिति रही विशेष आकर्षण

Spread the love

बिलासपुर : ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य रैली में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं महापौर पूजा विधानी ने फूलों और पुष्पगुच्छों से रैली का स्वागत कर शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

रैली में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। वहीं, मथुरा से पधारे पूज्य गुरु चिन्मयानंद जी ने अपने सान्निध्य से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। रैली की शुरुआत दयालबंद दुर्गा मंदिर से हुई, जो गोलबाजार होते हुए प्रताप चौक पर समाप्त हुई।

समाज के श्रद्धालुजन, युवा वर्ग एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी ने रैली को सफल और प्रेरणादायी बनाया। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सनातन परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!