सोने चांदी का जाने आज का रेट क्या है बदलाव

Spread the love

हमारे देश में सोने में निवेश करना काफी अच्छा और सेफ विकल्प माना जाता है। गोल्ड खरीदने में अगर पैसा लगाया जाता है, तो उसमें कभी घाटा नहीं होता है। पिछले दिनों में सोने की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम) की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।

हालांकि, बाद में कीमत में गिरावट भी देखने को मिली। आज यानी 5 मई को MCX गोल्ड इंडेक्स के मुताबिक, 92,700 प्रति 10 ग्राम था, जिसमें 61 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में 138 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। जानिए आज आपके शहर में सोने का ताजा भाव क्या है?

आज सोने का भाव
5 मई को सुबह 8 बजे इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक सोने की कीमत MCX गोल्ड इंडेक्स से थोड़ी अलग है। IBA के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत 85,250 रुपये 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, आज चांदी की कीमत 94,140 रुपये पॅति किलो ग्राम है।

किस शहर में सोने का कितना भाव
आज दिल्ली में सोने की कीमत 94,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, एमसीएक्स सोने की कीमत 95,221 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। दिल्ली में चांदी की कीमत 94,960 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुंबई में सोने की कीमत 94,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 95,120 रुपये प्रति किलोग्राम है। चेन्नई में आज सोना 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में खरीदा जा सकता है। जबकि, चांदी 94,250 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कोलकाता में आज सोना 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 95,060 रुपये प्रति किलोग्राम है। हैदराबाद में सोना 94,620 रुपये प्रति 10 ग्राम में खरीदा जा सकता है। वहीं, चांदी की कीमत 95,330 रुपये प्रति किलोग्राम है। बेंगलुरु में सोना 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है, तो चांदी की कीमत 95,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। सोने की कीमत में आज शाम तक फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!