विश्व पर्यावरण दिवस पर माँगामार में हुआ व्यापक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the love

कोरबा पाली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत माँगामार में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच छत्रपाल सिंह राज के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गांव के तालाब, डबरी के मेढ़, पंचायत भवन परिसर, विद्यालय प्रांगण सहित अन्य चिन्हित स्थलों पर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर सरपंच श्री छत्रपाल सिंह ने कहा कि “पर्यावरण हमारे अस्तित्व की आधारशिला है। प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि मानव जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। वृक्षारोपण ही एक ऐसा उपाय है जिससे हम जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि “हर ग्रामीण को कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उसका संरक्षण तब तक करना चाहिए जब तक वह पेड़ का रूप न ले ले। पौधा सिर्फ एक वृक्ष नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी छाया है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पौधारोपण को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। साथ ही तालाबों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उप सरपंच उमाशंकर कश्यप, सचिव पंचराम कोराम, रोजगार सहायक कृष्णा मानेकर, पंच सदस्य सुशील महंत, संजय, संदीप कुमार, देवसिंह, कवल सिंह, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम ने गाँव में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!