बिलासपुर : नशे में धुत कार चालक ने मचाया कहर, एक की मौत, तीन घायल  आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने लालखदान ढेका रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG 10 AL 3207 को प्रणय जुनेजा नामक युवक चला रहा था, जो शराब के नशे में धुत था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से वाहन चलाते हुए उसने नियंत्रण खो दिया और राह चलते लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें शराब की बोतलें भी मिलीं। तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से वाहन चलाने एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

घायल लोगों को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।

यह घटना एक बार फिर नशे में वाहन चलाने की घातक प्रवृत्ति की गंभीरता को उजागर करती है, जो आम जनजीवन के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है।

Related Posts

सवाल पूछने पर पत्रकार से मारपीट, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love  सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) | विशेष रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवा पत्रकार के साथ कथित तौर पर…

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!