सलैया पुल पर हादसा: उफनती परियट नदी में बह गया सिलेंडरों से भरा ट्रक, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

Spread the love

जबलपुर । कुंडम मार्ग पर स्थित सलैया गांव का पुल एक बड़े हादसे का गवाह बना, जहां मानसून की मूसलाधार बारिश के चलते परियट नदी उफान पर है। बावजूद इसके, पुल पर जलभराव को नजरअंदाज कर कुछ लोगों ने जोखिम उठाया, जिसका नतीजा खतरनाक हादसे के रूप में सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दो ट्रक ड्राइवरों ने खतरे को दरकिनार कर पुल पार करने की कोशिश की। एक ट्रक भूसे से और दूसरा गैस सिलेंडरों से लदा था। पानी के तेज बहाव के बीच जैसे ही सिलेंडर से भरा ट्रक पुल के मध्य तक पहुंचा, वह संतुलन खो बैठा और माचिस की डिब्बी की तरह नदी में बह गया।

हालांकि दोनों ड्राइवर तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन ट्रक के साथ सैकड़ों गैस सिलेंडर परियट नदी में बहते चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिनमें कुछ लोगों ने सिलेंडरों को लूटने की कोशिश भी की।

चिंता की बात यह है कि इस अफरा-तफरी के बीच एक युवक सिलेंडर के साथ नदी की धारा में बहता दिखा, जिसकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि बाढ़ का पानी घटने के बाद ट्रकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!