रायगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीन युवक, एक की मौत, दो घायल – गांव में पसरा मातम

Spread the love

रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलाईबहाल में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, कोलाईबहाल निवासी साहिल मिर्धा, विजय तुरी और उड़ीसा के बिजना गांव का निवासी करन मराठा दोपहर करीब 2 बजे गांव के चौराहे पर नीम पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे और बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली नीम पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों युवक आ गए।

बिजली गिरने से करन मराठा (21 वर्ष) और साहिल मिर्धा मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि विजय तुरी गंभीर रूप से झुलस गया। विजय की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत तीनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद करन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो युवकों का इलाज जारी है।

मृतक करन मराठा उड़ीसा से आकर कोलाईबहाल में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी अचानक मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिवारजनों ने सरकार से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों को उचित इलाज दिलाने की मांग की है।

पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!