“तेलीकोट में गूंजा आज़ादी का तराना: जनप्रतिनिधियों से लेकर मासूम छात्रों तक, हर दिल में तिरंगे का जज़्बा”

Spread the love

तेलीकोट ( खरसिया ) । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तेलीकोट के प्रांगण में आज देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम के सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को जोश और गर्व से भर दिया। वरिष्ठ जनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य निभाने का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में ग्राम के विकास, शिक्षा और एकता को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने आपसी सौहार्द और देशभक्ति की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!