रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे राज्य की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। 1 नवंबर को होने वाला राज्योत्सव इस बार रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसे खास बनाने के लिए सरकार ने विशेष तैयारियाँ की हैं।
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। इसलिए इस वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” घोषित किया गया है। अगले 25 हफ्तों तक पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्सव मनाया जाएगा।









