रूस ने पीएम मोदी की तारीफ की, कहा- भारत ने पश्चिमी दबाव को ठुकराकर रिश्तों को मजबूत किया

Spread the love

नई दिल्ली/मॉस्को । रूस के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने मॉस्को और नई दिल्ली के बीच सहयोग को जारी रखते हुए पश्चिमी देशों के दबाव को ठुकराया है।

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका और NATO देशों की ओर से भारत पर लगातार दबाव बनाया गया कि वह रूस से तेल और अन्य व्यापारिक सहयोग बंद कर दे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने संतुलित रुख अपनाते हुए अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दी और रूस के साथ संबंध मजबूत बनाए रखे।

रूस का मानना है कि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी बाहरी दबाव में आने वाला नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि यह भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और रणनीतिक सोच को दर्शाता है।

इसके साथ ही रूस ने उम्मीद जताई कि भारत-रूस संबंध आगे और गहरे होंगे तथा ऊर्जा, रक्षा और व्यापारिक क्षेत्रों में सहयोग और विस्तार देखने को मिलेगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों की धमकियों और दबाव से चीन-भारत-रूस जैसे देशों के रणनीतिक संबंध प्रभावित नहीं होंगे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, शोध और उच्च शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई…

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!