नवरात्र के बीच खोकसा गांव में दर्दनाक घटना

Spread the love

मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा। जिले के खोकसा गांव से नवरात्र पर्व के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मायके आई नवविवाहिता नम्रता सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऐसे हुआ घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब साढ़े एक बजे नम्रता अपने पति के साथ नैला दुर्गा उत्सव देखकर लौटी थी। घर लौटने के बाद सभी परिजन सो गए। इसी दौरान देर रात जब घर वालों ने देखा कि नम्रता कहीं दिखाई नहीं दे रही है तो उसकी तलाश शुरू हुई।

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह पास ही स्थित रामरतन साहू के बंद पड़े मकान में चली गई थी। बताया जा रहा है कि नम्रता छत के रास्ते अंदर पहुंची और कमरे का शटर खोलकर दुपट्टे से फांसी लगा ली।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में शोक का माहौल

नवरात्र के उल्लास के बीच इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। लोगों का कहना है कि नम्रता का इस तरह अचानक फांसी लगाना सभी को गहरा सदमा दे गया।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!