खड़ी मेटाडोर से टकराए बाइक सवार

Spread the love

भिलाई। भिलाई में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा भिलाई पावर हाउस स्टेशन के सामने हुआ, जब एक खड़ी मेटाडोर से बाइक टकरा गई।

बताया गया कि, सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर से बाइक सवार टकरा गए। जिससे की इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आईं। साथ ही, सामने से आ रहे एक बुजुर्ग भी इस हादसे में घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि, हादसा इतनी तेजी से हुआ कि बाइक सवारों को कुछ समझ में नहीं आया। मेटाडोर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!