छत्तीसगढ़: नवनिर्वाचित महिला सरपंच का आकस्मिक निधन, जीत की खुशी में निकाली थी रैली

Spread the love

आभार रैली के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित बेहराडीह गांव की नवनिर्वाचित सरपंच भगवती मरकाम के अचानक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर विजयी होने के बाद 24 फरवरी को गांव में आभार रैली निकाली गई थी। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान 26 फरवरी की शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार गांव में ही संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी का निधन

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत में भी एक दुखद घटना सामने आई। सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार का मतदान से पहले निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

शनिवार देर रात उनकी हालत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। चतुर सिंह सिदार गिलास चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे और इससे पहले दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके थे।

प्रत्याशी के निधन के बावजूद मतदान जारी

चूंकि मतदान प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, इसलिए प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान जारी रखा। प्रत्याशी के अचानक निधन से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!