छत्तीसगढ़ में जशपुर से होगी योग ओलम्पियाड की शुरूआत

Spread the love

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज सर्किट हाउस एक प्रेस क्रांफेस आयोजित कर राज्य में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग आयोग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। आज पूरी दुनिया योग का लाभ लेकर स्वस्थ जीवनशैली को अपना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में योग आयोग का गठन 2017 में हुआ। तब से योग आयोग का प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में योग के प्रचार-प्रसार कर इसके महत्व के बारे में बताया जाए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में योग ओलम्पियाड की शुरूआत जशपुर से होगी। समाज कल्याण विभाग के द्वारा योगासन कार्यक्रम का आयोजन कर शहरी से लेकर गांवों तक योग से होने वाले लाभों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। योग का जन्म भारतभूमि पर हुआ है।

यह हमारे ऋषि-मुनियों के द्वारा खोजी गई विधा है, इस विधा का लाभ आज संपूर्ण विश्व को मिल रहा है। योग के यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, साधना, समाधि  है। उन्होंने कहा कि शालेय छात्रों के जीवन चर्या में योग को शामिल करने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इसके लिए एक साकारात्मक महौल बनाया जाएगा, ताकि लोग स्वमेंव इससे जुड़कर इसका लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि योग आयोग के तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ प्रसव हेतु आवश्यक योगाभ्यास सिखाने हेतु पूर्व में भी अभियान चलाया गया था।

जिसके साकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। वन्य क्षेत्रों मे भी ग्रामीणों को योग से जोड़ने के लिए आयोग के द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने योगों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!