डायरिया के 14 एक्टिव मरीज चिन्हांकित

Spread the love

अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को विकासखण्ड लुण्ड्रा के डायरिया प्रभावित क्षेत्र ग्राम चिरगा के बेवरापारा  का दौरा किया। उन्होंने यहां पेयजल स्रोतों का जायजा लिया तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी का सैंपल लेकर जांच कराए जाने निर्देशित किया। कलेक्टर भोसकर ने इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के सम्बंध में जागरूक करें, टीम अलर्ट मोड में कार्य करें।

इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल हेतु ग्राम में कुंआ एवं बोरवेल निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बता दें बेवरापारा में कुल 27 पहाड़ी कोरवा परिवार हैं। यहां डायरिया की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को ने बताया कि वर्तमान में डायरिया के 14 एक्टिव केस हैं।

सभी को सीएचसी धौरपुर में भर्ती कराया गया है, मरीजों की स्थिति में सुधार है।  जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाया गया, स्वास्थ्य जांच के पश्चात एक्टिव पाए गए मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गई हैं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं ग्रामीणों को स्वच्छता के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जा रहा है।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!