नाबालिग बच्ची ने दी जान

Spread the love

अंबिकापुर ।  अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता की समझाइस से नाराज 14 साल की बच्ची ने खुद का गला रेत लिया। दरअसल, भटगांव के बरपारा की रहने वाली नेहा बारगाह को गंभीर अवस्था में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मगर इस मामले में नेहा के पिता ने जो खुलासा किया है वो काफी चौंकाने वाला है।

मृतक बच्ची के पिता राजेन्द्र ने बताया कि, उनकी बेटी नेहा कक्षा 10वीं की छात्रा थी। कल दोपहर वो करीब ढाई बजे कहीं से घूमकर घर पहुंची। बढ़ती गर्मी और धूप के कारण उसकी सेहत पर कोई विपरीत असर न पड़े इसे लेकर पिता ने बच्ची से सवाल करते हुए पूछा कि, वे कहां से आ रही है और समझाइस देते हुए कहा कि, इतनी धूप में बाहर मत घूमा करो।

इतना कहकर पिता बाहर काम से चले गए, मगर कुछ देर बाद मृतका की बहन ने पिता को फोन कर बताया कि, नेहा के कमरे में खून फैला हुआ है और नेहा भी बेसुध पड़ी हुई है। ऐसे में जब राजेन्द्र घर पहुचे तो उन्होंने देखा कि, नेहा के बेड पर ब्लेड पड़ा हुआ है और उसने ब्लेड से अपने गले को रेत डाला।

गंभीर अवस्था मे नेहा को ईलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया। इस मामले में सरगुजा पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर लिया है और मामला सूरजपुर का होने के कारण डायरी सूरजपुर के भटगांव भेजने की बात कह रही है।

Related Posts

सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश लेकर बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का होगा अभिनंदन

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर। कोरिया विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर। सामाजिक एकता, सम्मान, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रवि…

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!