पोषण पखवाड़ा के समापन पर हुए विविध कार्यक्रम

Spread the love

भिलाई । छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग भिलाई-1 परियोजना के खुर्सीपार जोन-3 सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्र घासीदास नगर-2 में पोषण पखवाड़ा के समापन दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। 8 अप्रैल से प्रारंभ किए गए पोषण पखवाड़ा में सामाजिक संगठन गोल्डन एम्पथी (जी ई) फाउंडेशन टीम ने एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के साथ मिलकर विविध गतिविधियां संचालित की।

भिलाई परियोजना अधिकारी पद्मजा सिन्हा, पर्यवेक्षक कंचन महतो और जीई फाउंडेशन की ओर से प्रदीप पिल्लै ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशु का अन्नप्राशन करवाया। पखवाड़े भर की गतिविधियों के अंतर्गत जीई फाउंडेशन की ओर से कुल 28 गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया साथ ही सोया, चना, गुड़, तिल, दाल, साबुत मूंग दाल, फल से भरी पोषण खजानी वाली सुपोषण टोकनी बांटी गई।

परियोजना अधिकारी श्रीमती सिन्हा ने उपस्थित हितग्राहियों को पोषण पखवाड़ा के महत्व से परिचित कराया। साथ ही कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकलने हेतु उपाय के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जीई फाउंडेशन द्वारा गंभीर और मध्यम कुपोषित बच्चों के लिए सुपोषण किट और प्रोटीन पाउडर का वितरण किया गया साथ ही 6 आँगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इन आयोजनों में जीई फाउंडेशन से मृदुला शुक्ला,प्रकाश देशमुख,विशाखा मांगूडे,सोनम सागर, अजीत और घासीदास नगर (1,2,3),फौजी नगर,हाउसिंग बोर्ड, कुरूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आशा पाठक,उमेश्वरी रात्रे,पिंगला बंजारे,जीतू मनहर,सिंधु  पगारे, भगवती, सहायिका, चंचल निषाद, किरण सिंह और विमला कामले सहित अन्य का विशिष्ट सहयोग रहा।

Related Posts

सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश लेकर बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का होगा अभिनंदन

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर। कोरिया विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर। सामाजिक एकता, सम्मान, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रवि…

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!