मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

 

जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और बैटरी से संचालित एडवांस कटर मशीन बरामद की है।

पहले रेकी, फिर रात के अंधेरे में वारदात

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले मंदिरों की बारीकी से रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय सुनसान मौके का फायदा उठाकर मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। खास बात यह थी कि आरोपी सामान्य औजारों के बजाय बैटरी से चलने वाली आधुनिक कटर मशीन का इस्तेमाल करते थे, जिससे मंदिरों के ताले और लोहे की ग्रिल को काटकर आसानी से अंदर प्रवेश कर जाते थे।

चोरी का माल छिपाने बनाया था गुप्त ठिकाना

वारदात के बाद आरोपी तुरंत चोरी का सामान बेचने के बजाय कुछ समय तक मामला शांत होने का इंतजार करते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी किए गए सामान को आरोपियों ने अपने घर के पीछे बने गुप्त टैंक में छिपाकर रखा था, ताकि किसी को उन पर शक न हो।

कर्ज के बोझ ने बनाया अपराधी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भारी कर्ज में डूबे हुए थे। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने मंदिरों को निशाना बनाना शुरू किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने जिले में और कितनी मंदिर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस की कार्रवाई से खुला राज

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के बाद चोरी की घटनाओं से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

मंदिरों में चोरी करने वाले इस गिरोह के पकड़े जाने से पुलिस को जिले में हुई अन्य मंदिर चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी उम्मीद है

 

 

 

  • Related Posts

    मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!