महात्मा गांधी नरेगा के तहत रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

Spread the love

बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने नेतृत्व में महात्मा गांधी नरेगा के तहत जिले के ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस में जनभागीदारी से जल संरक्षण के बारे में संगोष्ठी के साथ ही साथ 8 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले ‘‘सुशासन तिहार 2025‘‘, आवास सर्वे 2.0 एवं 1 अप्रैल 2025 से मनरेगा में अकुशल श्रमिको की मजदूरी दर में वृद्धि 261 रूपये होने की जानकारी दी गई।

बताया गया कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत जिले में कुल 2697 कार्य संचालित है जिसमें 8880 श्रमिक नियोजित है। जिले के सभी विकासखंड के ग्राम पंचायतों में पंजीकृत श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराते हुए कार्यक्षेत्र पर रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों में नरेगा के तहत विभिन्न कार्य संचालित हैं जिसमें ग्रामीणों क़ो रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा  है।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!