ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए

Spread the love

भारत की एयर स्ट्राइक से जैश-ए-मोहम्मद को बड़ा झटका
नई दिल्ली । भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को करारा झटका लगा है। इस ऑपरेशन में जैश प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और उसके चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं। खुद मसूद अजहर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “अच्छा होता कि मैं भी इस हमले में मारा जाता।”

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ पंजाब का बहावलपुर भी शामिल है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह ऑपरेशन उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया गया था जहाँ से भारत पर हमलों की योजना और संचालन होता था।

मसूद अजहर के बयान के अनुसार, हमले में उसकी बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति और उसकी सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे या तो मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि ज्यादातर मृतक महिलाएं और बच्चे हैं।

भारत सरकार ने अभी तक इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति उजागर नहीं की है, लेकिन रक्षा मंत्रालय के बयान से स्पष्ट है कि यह हमला पूरी तरह योजनाबद्ध और सर्जिकल था, जिसका मकसद आतंक के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में आए नई आक्रामकता और निर्णायकता को दर्शाता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस बात पर है कि पाकिस्तान की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!