20 April 2026 Ka Rashifal: सोमवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, जानिए अपना आज का राशिफल राशिफल

Spread the love

 

 

20 April 2026 Ka Rashifal

 

 

मेष राशि

 

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे।

 

वृषभ राशि

 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी भी कार्य करने की शुरुआत बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर करें अवश्य सफल होंगे। दोस्तों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ बेहतर सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें।

 

मिथुन राशि

 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ़ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी अच्छे मंच पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है।

 

कर्क राशि

 

आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर आपकी शिकायत कर सकता है। आपको हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो । अगर आप नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों से विचार विमर्श जरूर कर लें। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिएं।

 

सिंह राशि

 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम को करने में गुजारेंगे। आज करियर के मामले में स्थिति बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज दुकानदारों को मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

 

कन्या राशि

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

 

तुला राशि

 

आज का दिन आपके लिए मिली- जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

 

धनु राशि

 

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

 

मकर राशि

 

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके नजरिये को एक सकारात्मक दिशा देंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

 

कुम्भ राशि

 

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोतरी होगा।

 

मीन राशि

 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: इन चार राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकती है वृद्धि, जानिए अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love  Aaj Ka Rashifal 19 April 2026   मेष राशि   आज सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आमदनी बढ़ने से खुशी मिलेगी, लेकिन हर कदम सोच-समझकर…

    आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 18 अप्रैल 2026 : दिन शनिवार जानिए अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love  आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 18 अप्रैल 2026     मेष राशि   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज घरेलू काम पूरा करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!