21 March 2026 Ka Rashifal: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा से मेष-मीन के लिए सफलता के योग, जानिए अपना आज का राशिफल

Spread the love

 

 

मेष राशि

 

मेष राशि वालों आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। माता को मीठे का भोग लगाये, पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगा।

 

वृष राशि

 

वृष राशि वालों आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए है। आज आप किसी धार्मिक जगह पर घूमने जाएंगे। आज आप नया बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान बनाएंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

 

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि वालों आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। परिवार वालों के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

 

कर्क राशि

 

कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। पहले से चल रही किसी उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आप नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

 

सिंह राशि

 

सिंह राशि वालों आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी।

 

कन्या राशि

 

कन्या राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

तुला राशि

 

तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। माता चंद्रघंटा को पुष्प अर्पित करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

 

वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि वालों आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं, समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

 

धनु राशि

 

धनु राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता को कुमकुम का तिलक लगाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

 

मकर राशि

 

मकर राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनका दिन किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में गुजरेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

 

कुम्भ राशि

 

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगा।

 

मीन राशि

 

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों को गति देंगे। पहले से बनाईं अपनी योजना में आज बदलाव करेंगे। आज आप भक्तिमय रहेंगे, पशु सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं, आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

 

  • Related Posts

    Aaj ka Rashifal 22 जून 2026: सोमवार का दिन जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj ka Rashifal 22 जून 2026     मेष राशिफल   हर काम सावधानी से करें। विदेश से संबंधित काम बनेंगे. आपका मान-यश और बढ़ेगा. कार्यों…

    Aaj ka Rashifal 21 June 2026: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love Aaj ka Rashifal 21 June 2026       मेष राशिफल   आज पिछले कुछ हफ्तों की थकान जाएगी और मन में हल्कापन आएगा। पिछले कई हफ्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!