75 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या, कान काटकर सोने की बाली लूटी गई

Spread the love

राजगढ़ : जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के पछेटवाड़ी मोहल्ले में शनिवार तड़के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पहले महिला का गला घोंटा, फिर उसकी सोने की बाली निकालने के लिए कान काट दिया। मृतका की पहचान सावित्रीबाई राठौर, पत्नी भगवानदास राठौर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने बेटों से अलग अकेले रहती थीं। वारदात सुबह करीब 3 बजे के आसपास की है।

कैसे हुआ खुलासा
सुबह जब दूधवाला घर पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला, तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद बेटे भवानी शंकर राठौर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मां को मृत हालत में पाया और खून बहता हुआ देखा।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से हत्या का लग रहा है। महिला का एक कान बाली सहित काट दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है। इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की तलाशी और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!