गोंडा में दर्दनाक हादसा : टेढ़ी नदी में नौका पलटने से मां-बेटी की डूबकर मौत

Spread the love

गोंडा। जिले की टेढ़ी नदी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मां और बेटी की डूबकर मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा निवासी 42 वर्षीय उर्मिला देवी और उनकी 14 वर्षीय बेटी नंदिनी खेत में खाद डालने गई थीं। लौटते समय नदी पार करते वक्त नौका अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे दोनों पानी में बह गईं।

परिजनों को हादसे की जानकारी कई घंटे बाद हुई। जब मां-बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटीं, तो परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे पहुंचने पर पलटी हुई नौका दिखी, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद शाम को नदी से मां और बेटी के शव बरामद कर लिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट है कि नौका के पलटने के कारण दोनों की डूबकर मौत हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!