बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने की उत्साह के साथ मतदान की अपील

Spread the love

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान की शुरुआत आज सुबह 7 बजे से हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ दिखाई दे रही है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार की जनता से बड़ी अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। मैं इस दौर के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। पहली बार वोट डालने वाले युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है—पहले मतदान, फिर जलपान!”

पीएम का यह संदेश चुनाव के माहौल में लोगों को मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बिहार की राजनीति हमेशा से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है, ऐसे में पहले चरण की वोटिंग का रुझान आगामी चुनावी समीकरणों को तय कर सकता है।

मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, हालांकि कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान समय एक घंटे कम किया गया है। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की है।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज और पहचान पत्र लेकर आएं तथा किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    कोरबा के दो युवाओं ने 1200 किमी पैदल चलकर रखी जल-जंगल-जमीन की मांग, राहुल गांधी से होगी मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/नई दिल्ली Vachannews छत्तीसगढ़ के जंगलों, आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण की आवाज अब संसद तक पहुंचेगी। कोरबा जिले से शुरू हुई “जंगल, जीव और जन-अधिकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!