जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी सफलता: आतंकी साजिश का पर्दाफाश, डॉक्टर के घर से 300 किलो विस्फोटक बरामद

Spread the love

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद से जुड़ी एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक डॉक्टर के किराए के मकान से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक असॉल्ट राइफल और 84 कारतूस बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डॉक्टर अदील अहमद राठेर की निशानदेही पर की गई। अदील की गिरफ्तारी 6 नवंबर को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से की गई थी। पूछताछ के दौरान अदील ने खुलासा किया कि फरीदाबाद में उसके सहयोगी डॉक्टर मुजमिल शकील ने विस्फोटक सामग्री छिपा रखी है।

इसके बाद पुलिस ने शनिवार को फरीदाबाद के किराए के मकान पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार मिले। मौके से डॉ. मुजमिल शकील को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी डॉक्टर अब भी फरार बताया जा रहा है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों डॉक्टरों का संबंध अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से है, जो अल-कायदा से जुड़ा हुआ है और जम्मू-कश्मीर में फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी डॉक्टरों ने फरीदाबाद में मकान केवल “सामान रखने” के बहाने किराए पर लिया था। कमरे से कुल 14 बैग बरामद हुए हैं जिनमें विस्फोटक और हथियार रखे गए थे।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात से कनेक्शन की जांच कर रही है।

बता दें, 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। CCTV फुटेज में डॉ. अदील को पोस्टर चिपकाते देखा गया था। बाद में GMC अनंतनाग में उसके लॉकर से भी असॉल्ट राइफल बरामद की गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आतंकी संगठनों द्वारा शिक्षित और पेशेवर वर्ग में घुसपैठ की कोशिश का गंभीर उदाहरण है। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!