कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।
सिरदर्द, माइग्रेन से लेकर ब्रेन ट्यूमर, स्लिप डिस्क, लकवा और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
कोरबा/पाली। पाली विकासखंड क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। अब न्यूरो एवं स्पाइन से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को हर बार बिलासपुर या रायपुर जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। श्री मंगला हॉस्पिटल बिलासपुर एवं हेमंत हॉस्पिटल पाली के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर, रविवार को सुपर स्पेशलिस्ट न्यूरो सर्जन स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
यह विशेष शिविर पाली नगर के प्राचीन शिव मंदिर के समीप एवं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने स्थित हेमंत हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में बिलासपुर के ख्यातिलब्ध सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. इमेन्द्र व्हाने, DNB (न्यूरोसर्जरी) मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे। डॉ. व्हाने न्यूरो, सिर, गर्दन एवं कमर से संबंधित समस्याओं के विशेषज्ञ बताए गए हैं।

ब्रेन से जुड़ी इन समस्याओं पर मिलेगा परामर्श
शिविर में लगातार सिरदर्द, सिर में भारीपन, माइग्रेन, चक्कर आना, मिर्गी के दौरे, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज और हेड इंजरी जैसी समस्याओं से परेशान मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे।
इसके अलावा पार्किंसन, स्पाइन एवं कमर-गर्दन से जुड़ी समस्याओं जैसे स्लिप डिस्क, सायटिका, रीढ़ की हड्डी में चोट, लगातार कमर दर्द, गर्दन दर्द एवं जकड़न आदि मामलों में भी जांच और आगे के उपचार को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
नसों की समस्या से जूझ रहे मरीज भी ले सकेंगे सलाह
शिविर में न्यूरोपैथी, हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन, हाथ-पैर कांपना, नसों में कमजोरी, हाथ-पैर में कमजोरी, नसों से जुड़ी अन्य समस्याएं, मांसपेशियों की कमजोरी तथा लकवा (पैरालिसिस) जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज भी विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा
पाली ब्लॉक मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र है, जहां सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सीमित होने के कारण गंभीर न्यूरो एवं स्पाइन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए बिलासपुर या रायपुर जाना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त समय, यात्रा और आर्थिक खर्च का सामना करना पड़ता है।
इसी आवश्यकता को देखते हुए हेमंत हॉस्पिटल प्रबंधन के डॉ. एस.एस. पैकरा (सेवानिवृत्त खंड चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ. हेमंत पैकरा द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सक को पाली में आमंत्रित कर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श का अवसर
लंबे समय से सिरदर्द, कमर या गर्दन में दर्द, नसों से जुड़ी परेशानी अथवा हाथ-पैर में कमजोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह शिविर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने का अवसर प्रदान करेगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि संबंधित स्वास्थ्य समस्या होने पर निर्धारित समय में हेमंत हॉस्पिटल पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श लें।
शिविर की तिथि: 27 सितंबर, रविवार
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: हेमंत हॉस्पिटल, पाली, कोरबा
पंजीयन एवं संपर्क: 85170-29075, 91119-03431








