Aaj Ka Rashifal: आज धनु समेत 3 राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें 1 दिसंबर 2025 का राशिफल

Spread the love

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 1 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और द्वादशी तिथि है. साथ ही रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, विडाल योग, वणिज करण, विष्टि करण और बव करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, तुला राशि में बुध ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह और वृश्चिक में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि मीन राशि और मेष राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.

मेष राशि: 

आज किया निवेश शुभ रहेगा. इसके अलावा स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी.

वृषभ राशि: 

आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में विवेक से कार्य करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा. हालांकि, माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी.

मिथुन राशि: 

आज कई स्रोतों से धन लाभ होना संभव है, लेकिन घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा. इसके अलावा निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी. आज निवेश करना शुभ रहेगा. दिन खत्म होने से पहले यात्रा करने का मौका मिलेगा.

कर्क राशि: 

आज आपको समय की अनुकूलता का आभास होगा. कारोबार में बड़े सौदे करने के लिए ये समय शुभ है. इसके अलावा संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आज आर्थिक लाभ होना भी संभव है. विद्यार्थी वर्ग आज सफलता हासिल करेंगे.

सिंह राशि: 

आज पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे. इसके अलावा दोस्तों के साथ यात्रा होगी. हालांकि, नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा. लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे. आज विवाह प्रयास सफल रहेंगे.

कन्या राशि: 

दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. इसके अलावा करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा. कुंडली में धन प्राप्ति के योग हैं. यदि आज यात्रा कर रहे हैं तो वो सफल रहेगी. साथ ही न्याय पक्ष मजबूत होगा.

तुला राशि: 

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, जबकि बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा.

वृश्चिक राशि: 

व्यापारिक नई योजना बनेगी. साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार होगा. आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा और उन्नति होगी. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले अपनों से मनमुटाव हो सकता है.

धनु राशि: 

आज आपको गृहस्थ सुख मिलेगा. साथ ही धन लाभ होगा. इसके अलावा व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. आलस्य की अधिकता से कुछ कार्यों में विलंब होगा.

मकर राशि: 

अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे. संतान के लिए ये समय अनुकूल है क्योंकि लाभ के अवसर हाथ आएंगे. मकर राशि वालों को स्वजनों के साथ पार्टी करने का आनंद मिलेगा.

कुंभ राशि:

आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. इसके अलावा आज की गई यात्रा व निवेश सफल रहेगा. कुंडली में धन प्राप्ति के सुगम योग हैं. आज किसी प्रकार का कोई जोखिम भरा काम नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा. आप आज कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे.

मीन राशि:

न चाहते हुए भी आज फालतू खर्च हो सकता है. इसके मामूली चोट व विवाद आदि से हानि होने की संभावना है. कुसंगति आपके लिए कष्टकारक रहेगी. आज कोई जोखिमभरा काम न करें. हालांकि, कुंडली में तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. आज आप अपने परिवार के प्रति सजग रहेंगे.

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 5 नवंबर 2026 : कन्या और धनु राशि के जातकों को लाभ और उन्नति का मौका, जानें अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love      Aaj Ka Rashifal 5 नवंबर 2026       मेष राशिफल   आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज…

Aaj Ka Rashifal 04 November 2026: आज बन रहा त्रिग्रही योग; वृश्चिक और तुला राशि वालों को निवेश से लाभ के योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 04 November 2026     मेष राशिफल   आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी सफलता मिल सकती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!