शिक्षा गुणवत्ता सुधार की पहल, झिटकनिया शाला में औचक निरीक्षण, 5 शिक्षकों पर कार्रवाई के संकेत

Spread the love

मोचन सिंह सोनवानी की कलम से…..✍🏻

मुंगेली /  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे द्वारा मुंगेली विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला झिटकनिया का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच में श्रीमती यू. दिवाकर, एल.एस. बघेल, जे.के. देवांगन, श्रीमती एस. दिवाकर एवं आर.के. दिवाकर सहित कुल 05 शिक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!