रायगढ़ में मारपीट व लूट का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत, FIR में देरी पर उठे सवाल

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 21 जनवरी 2026 की रात निर्माणाधीन नालंदा परिसर के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में बताया गया है कि शिकायतकर्ता अपने स्टाफ के साथ कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान पास में खड़े कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। विरोध करने पर स्थिति बिगड़ गई और आरोप है कि बाद में 10–12 अन्य लोगों को बुलाकर कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई।

नकद राशि व आभूषण ले जाने का दावा
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के दौरान कार्यालय में रखे लगभग 2 लाख रुपये नकद तथा सोने की चेन ले जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता और उनके स्टाफ ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।

CCTV फुटेज उपलब्ध होने का दावा
शिकायतकर्ता के अनुसार, पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है। उक्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान संभव बताई गई है।

FIR दर्ज न होने को लेकर असंतोष
शिकायत में यह भी कहा गया है कि चक्रधर नगर थाना को घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद, शिकायत की तिथि से 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई, जिससे पीड़ित पक्ष में असंतोष व्याप्त है।

पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निष्पक्ष जांच, FIR पंजीबद्ध करने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!