बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, साहू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रायगढ़ – सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर जिला साहू संघ रायगढ़ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी युवक के खिलाफ तत्काल जांच और गिरफ्तारी की मांग की है। समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बताया है।जिला साहू संघ रायगढ़ के जिला अध्यक्ष डिग्री लाल साहू के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा बाबा सत्यनारायण के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया है।समाज का कहना है कि बाबा सत्यनारायण केवल साहू समाज के ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के श्रद्धेय और आस्था के प्रतीक हैं।

उनके विरुद्ध की गई इस तरह की टिप्पणियां न केवल साहू समाज बल्कि पूरे समाज की भावनाओं पर सीधा आघात है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित युवक द्वारा “ढोंगी” और “रेपिस्ट” जैसे गंभीर और निराधार आरोप लगाए गए हैं, जो भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं।

समाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया अकाउंट की तत्काल जांच कर दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।साहू समाज ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!