सरगुजा/नवानगर मंडल के नानदमाली ग्राम में बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग की पुलिया का मांग था जो आज माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में और माननीय विधायक रामकुमार टोप्पो जी की नेतृत्व में 477.06 लाख (चार करोड़ सतहत्तर लाख छः हजार रूपये )की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
ग्रामवासियों में अत्यंत खुशी की लहर व्याप्त है आपको बता दें कि यह वही मार्ग की पुल है जिसमें बरसात के मौसम में कई अप्रिय घटना प्रति वर्ष आती रहती थी पर छत्तीसगढ़ शासन की पहल से यह समस्या अब हमेशा के लिए समाप्त होगी और आवागमन की सुगम सुविधा प्राप्त होगी ।
भूमि पूजन में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह जी , उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव जी , विधायक प्रतिनिधि श्री बालनाथ यादव जी, नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव जी , जनपद सदस्य भोलेओम प्रकाश जी , मंडल महामंत्री, मंत्री एवं मंडल के पदाधिकारी के साथ बूथ के अध्यक्ष एवं कर्मठ कार्यकर्ता, ग्राम वाशी उपस्थित रहे।









