माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जनकल्याण मंच दर्शन के सहयोग द्वारा भाजपा जन कल्याण मंच और भारतीय संविधान में निहित मूल्य तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए संगठन के उद्देश्य को जन जन राष्ट्रीय अखंडता लोकतंत्र सकारात्मक पंथनिरपेक्षता समाजवाद को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य को स्वरूप देते हुए कार्य का रूप दिया जा रहा है। अतः इस उद्देश्य के साथ प्रदेश प्रभारी गिरधारी नायक द्वारा उत्कृष्ट भाषण करते हुए योजना को जन-जन तक पहुंचाते हुए नए जिले अध्यक्षों को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष सनत प्रजापति द्वारा सभी संगठन के प्रमुख पदाधिकारी को बधाई दी गई। नीरज राणा प्रदेश महामंत्री द्वारा बधाई दी गई। प्रदेश प्रवक्ता पल्लव धर द्वारा संगठन को जिले बार और मजबूत करते हुए कार्य करना होगा। मिठूलाल प्रजापति प्रदेश महामंत्री राकेश यादव प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दोनों ने भी संबोधित किया।

इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी लखन चक्रधारी,कुमार चक्रधारी ,चिंतामणि साहू, श्रवण ध्रुव, मैंकू लाल चक्रधारी, ज्ञानचंद चक्रधारी, सुमित्रा कोरी, रमेश कुमार लहरे, रामविलास साहू, अशोक कुमार साहू, दिवांश वर्मा, मुरली यदुराज, नेम सिंह सेन, सूरज गिरी, सुध्दू सिंह जगत एवं अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बलौदा बाजार रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान पहुंचे रायपुर विधायक माननीय श्री सुनील सोनी जी एवं अनुसूचित जाति के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े से भी भाजपा जनकल्याण मंच प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल नायक, प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति, एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों से मेल मुलाकात भेंटकर विधायक जी को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।










