15वें वित्त आयोग से बड़ेमुड़पार को पानी टैंकर की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the love

 

स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट 

 

मालखरौदा (जिला शक्ति) ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 15वें वित्त आयोग की राशि से गांव को पानी टैंकर की सौगात मिली है। यह पहल क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती शौखीन बिहारी लाल धीरहे के प्रयास से संभव हो पाई है।

 

जनपद पंचायत मालखरौदा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विधिवत हरी झंडी दिखाकर पानी टैंकर को ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार के लिए रवाना किया गया। इसके बाद जब टैंकर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर उसका स्वागत किया गया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सामाजिक कार्यक्रमों, सुख-दुख के अवसरों तथा अन्य आवश्यक कार्यों के दौरान अक्सर पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था। पानी टैंकर मिलने से अब ऐसी परिस्थितियों में काफी सुविधा होगी और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

 

इस मौके पर जनपद सदस्य श्रीमती शौखीन बिहारी लाल धीरहे, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री केसर भारद्वाज, ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण, गांव के गणमान्य नागरिक, युवा साथी, सक्रिय महिलाएं तथा माता-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार के सरपंच दिलदार खूंटे ने इस अवसर पर कहा कि गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जनपद सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और गांव की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

 

ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी गांव के विकास के लिए इसी तरह के कार्य होते रहेंगे।

 

 

  • Related Posts

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!