अल्ट्राटेक बैकुंठ में भक्ति का दिव्य महासंगम: 120 जोतों की पावन ज्योति में सजी माता शीतला की महापूजा, पवन कुलकर्णी ने श्रद्धा से किए दर्शन, गूंज उठा पूरा परिसर

Spread the love

 

तिल्दा-नेवरा/रायपुर : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा के समीप स्थित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में इस वर्ष भी परंपरानुसार जोत-जवारा की स्थापना की गई है। यहां 120 जोत के साथ माता शीतला की प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं सेवा की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

नवरात्रि के दौरान संयंत्र के यूनिट हेड श्री पवन कुलकर्णी मंदिर पहुंचे और माता शीतला की पूजा कर जोत-जवारा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हुए आयोजन की सराहना की।

 

अवगत हो कि घट स्थापना के अवसर पर संयंत्र के फंक्शनल हेड (टेक्निकल) श्री राजीव सिंघल एवं श्रीमती नीतू सिंघल सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर जोत-जवारा की स्थापना की। इस दौरान अशोक मिश्रा, विवेक बघेल, अभिषेक तेवतिया सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अल्ट्राटेक बैकुंठ क्षेत्र तिल्दा-नेवरा के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, वन-क्षेत्र, झील एवं प्रमुख धार्मिक स्थल जैसे श्री बैकुंठेश्वर मंदिर, श्री हनुमान मंदिर और श्री जोगी कुआं धाम लोगों को आकर्षित करते हैं। इसके साथ ही यहां विकसित गार्डन भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, जहां स्कूल, कॉलेज, व्यवसायी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।चैत्र नवरात्रि के इस पांचवें वर्ष में भी भक्तों द्वारा 120 जोत प्रज्ज्वलित की गई है। प्रथम दिन घट स्थापना के साथ ही नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई थी, जो पूरे नवरात्रि पर्व तक जारी रहेगी।

वहीं नवरात्रि के चौथे दिन मैकेनिकल हेड हिरमी श्री अनिल गुप्ता के द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संध्याकालीन पूजा-आरती का आयोजन संयंत्र के स्टाफ एवं सिद्धा लेडीज क्लब द्वारा संपन्न किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी।

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 2 अक्टूबर 2026 : तुला और मकर राशि वालों के लिए दिन रहने वाला है शुभ और लाभदायक, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 2 अक्टूबर 2026       मेष राशिफल   आज साझेदारी और जीवनसाथी से जुड़े मामलों में विशेष रौनक रहेगी, क्योंकि यहां दो…

    Aaj Ka Rashifal 01 October 2026: आज अक्टूबर के पहले दिन बन रहे रवि और सिद्धि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 01 October 2026       मेष राशिफल   आज वाणी, धन और परिवार से जुड़े मामलों में विशेष शुभता और मानसिक शांति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!